Advertisement
20 October 2018

सांप्रदायिक भाजपा से देश को बचाने के लिए एकजुट हों सभी नेता: देवेगौड़ा

ANI

चुनावों के मौसम में चुनावी रणनीति से जुड़े बयानों का सिलसिला भी जारी है। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में गठजोड़ बनाने की कोशिश भी जारी है। नेताओं की ओर से नए-नए बयान आ रहे हैं।

आज बेंगलुरू में पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होने की अपील की। देवेगौड़ा ने कहा कि हम एक सांप्रदायिक पार्टी (भाजपा) से लड़ रहे हैं जो देश को विभाजित कर रही है। मैं सभी नेताओं से अपील करता हूं कि देश को बचाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने चुनाव बाद गठजोड़ किया था। चुनाव में यहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन कांग्रेस-जेडीएस ने उसका सरकार बनाने का सपना तोड़ दिया। ज्यादा सीटें होने के बावजूद कांग्रेस ने देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया।

Advertisement


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: communal party, BJP, Former PM, JDS leader, HD Devegowda
OUTLOOK 20 October, 2018
Advertisement