Advertisement
28 April 2016

कांग्रेस नेताओं के यहां छापा क्यों नहीं मारती सीबीआई: केजरीवाल

गूगल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि हेलीकॉप्टर सौदा मामले में इतावली अदालत के आदेश में जो नाम हैं क्या उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ नहीं करनी चाहिए? केजरीवाल ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वड्रा का हवाला देते हुए ट्विटर पर कहा,  प्रधानमंत्री अगस्ता पर खामोश क्यों हैं? भाजपा ने पहले वड्रा को छोड़ा और अब अगस्ता में कांग्रेस के पूरे शीर्ष नेतृत्व को बचा रही है? उन्होंने यह भी ट्वीट किया, इतावली अदालत के आदेश में जो नाम आए हैं, क्या उन्हें फौरन गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ नहीं करनी चाहिए?

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि सीबीआई ने मेरे यहां पर छापा मारा लेकिन कांग्रेस नेताओं पर कोई छापेमारी नहीं हुई। पिछले साल दिसंबर में सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था। केजरीवाल ने तब आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने सीबीआई से दिल्ली सचिवालय पर छापा मरावाया है।

Advertisement

 

TAGS: अगस्ता वेस्टलैंड, हेलीकॉप्टर सौदा, दिल्ली, मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री की चुप्पी, आश्चर्य, कांग्रेस, सीबीआई, छापेमारी, आम आदमी पार्टी, आरोप, हंगामा, विवाद
OUTLOOK 28 April, 2016
Advertisement