Advertisement
08 March 2025

महिला दिवस: सिक्किम के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को सभी क्षेत्रों में महिलाओं की शक्ति, उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह ऐसा वातावरण बनाए जहां महिलाएं बिना किसी बाधा के प्रगति कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इस दिन, हम जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति और उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महिलाएं हमारे परिवार, समुदाय और समाज की रीढ़ हैं।’’

उन्होंने शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार या सामाजिक सेवा समेत हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को अमूल्य बताया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Women's Day 2025, Sikkim CM, achievements of women
OUTLOOK 08 March, 2025
Advertisement