Advertisement
03 January 2017

तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

google

पार्टी अध्‍यक्ष ममता बनर्जी  ने सुदीप की गिरफ्तारी पर आपात बैठक बुलायी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा। ममता ने कहा कि पार्टी सुदीप की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार से धरना देना शुरू करेगी।

उन्‍होंनेे कहा कि नरेंद्र मोदी उन लोगों को डराने के लिए सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल कर रहे हैं जो नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। ममता ने मोदी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी।

कथित रोज वैली घोटाले के मामले में बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के ही अन्य सांसद तापस पाल को गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता से नेता बने पाल अब भुवनेश्वर में सीबीआई की हिरासत में हैं। मंगलवार को सीबीआई कार्यालय पहुंचने पर बंदोपाध्याय ने वहां इंतजार कर रहे पत्रकारों से कहा कि वह पूछताछ का सामना करने आए हैं और उन्हें मालूम है कि उनके विरूद्ध क्या आरोप हैं।

Advertisement

बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के शीघ्र बाद कोलकाता में पार्टी की छात्र इकाई के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पथराव किया। हालांकि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद :टीएमसीपी:ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

आधिकारिक सूत्राों ने बताया कि परिषद के सैंकडों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के खिलाफ नारे लगाए एवं शहर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पथराव किया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और प्रदर्शनकारियों को वहां से भगाया। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, कुछ लोगों ने भाजपा कार्यालय पर पथराव किया। बाद में हमने बल प्रयोग किया एवं भीड़ को तितर-बितर किया।

इस घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, हाथों में तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए लोगों ने हमारे कार्यालय पर पत्थर फेंके क्योंकि उनका नेता घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। क्या यह लोकतंत्र है? उन्हें आमलोगों को लूटने से पहले इसके बारे में सोचना चाहिए था। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर टीएमसीपी की प्रदेश अध्यक्ष जया दत्ता ने कहा कि उन्हें एेसी किसी बात की जानकारी नहीं है।

भाजपा सांंसद रूपा गांगुली ने कहा, कोई भी स्पष्ट रूप से समझ सकता है कि हम ममता राज में कितने असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, कुछ मिनट बाद ममता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि लोग सड़कों पर होंगे। यही हुआ। उन्होंने कहा, बंगाल में आज हर व्यक्ति डरा हुआ है। पुलिस आम लोगों की सुनती ही नहीं है। वह बस तमाशबीन बनी रहती है। चूंकि आज यह शहर के बीचोंबीच हुआ, अतएव उसका संग्यान लिया गया है। भाषा एजेंसी 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ममता बनर्जी, काेलकाता, सीबीआई, विरोध, भाजपा, पीएम मोदी, pm modi, bjp, tmc, kolkata, cbi, mp
OUTLOOK 03 January, 2017
Advertisement