Advertisement
27 June 2021

शत्रुघ्न सिन्हा की हो सकती है भाजपा वापसी? इसलिए लग रही हैं अटकलें

कांग्रेस नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की भाजपा वापसी की अटकलें लग रही हैं। दरअसल यह कयास उनके एक ट्वीट के बाद लगाए जा रहे हैं जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की ही।

उन्होंनेे ट्वीट कर दुखी लोगों का एक नया वैरिएंट बताया है। उन्होंने लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी होते हैं। उनमें से कोई खुद से ही दुखी रहता है तो कोई दूसरों से। उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी है।


उन्होंने ट्वीट किया, "दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। पहले अपने दुखों से दुखी। दूसरे दूसरों के दुखी से दुखी. तीसरे दूसरों के सुख से दुखी। और चौथा नया वैरिएंट, बिना बात खामखां मोदी से दुखी।"

Advertisement

उनके ट्वीट की अंतिम लाइन को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स से उनसे पूछ रहे हैं कि क्या शत्रुघ्न दोबारा बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि ये घरवापसी की तैयारी है।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें बिहार की पटना साहिब सीट से प्रत्याशी भी बनाया था, मगर शत्रुघ्न बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। शत्रुघ्न बीजेपी में रहते हुए ही पटना साहिब से ही दो बार सांसद रह चुके थे।

TAGS: Shatrughan Sinha, BJP, Congress, शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा, कांग्रेस
OUTLOOK 27 June, 2021
Advertisement