Advertisement
03 March 2024

शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ेंगे, बोले- 'भाजपा एमपी में सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेगी'

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें विदिशा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी आम चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेगी।

शनिवार को दिल्ली में भाजपा द्वारा घोषित 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में चौहान और अन्य नेताओं का नाम शामिल था। पार्टी ने एमपी से 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। 

चौहान ने शनिवार रात अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के लोगों के दिलों में हैं। भाजपा सभी 29 सीटें जीतेगी। हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस बार 400 पार का नारा पूरा होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा, ''एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर मैं पूरी ताकत से काम करूंगा।''

चौहान ने 2005 में मुख्यमंत्री बनने से पहले पांच बार हाई-प्रोफाइल विदिशा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पहले दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी (1991), सुषमा स्वराज (2009 और 2014) और समाचार पत्र प्रकाशक रामनाथ गोयनका (1971) जैसे भाजपा के दिग्गजों ने किया था। 

चौहान ने आखिरी बार 2004 में विदिशा लोकसभा सीट जीती थी लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वह बुधनी सीट से मौजूदा विधायक हैं, जो विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। विदिशा से बीजेपी के रमाकांत भार्गव मौजूदा सांसद हैं। 

नवंबर 2023 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में, चौहान ने बुधनी सीट 1.05 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीती। 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने एमपी की 29 में से 28 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट जीतने में कामयाब रही।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shivraj Singh Chauhan, BJP, loksabha elections 2024, madhya pradesh, vidisha
OUTLOOK 03 March, 2024
Advertisement