Advertisement
23 May 2024

वोटिंग से पहले सोनिया गांधी का संदेश, दिल्ली वासियों से मांगा सात सीटों पर सहयोग

दिल्ली लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली वासियों से अपील करते हुए इस चुनाव की अहमियत बताई। गांधी ने बताया कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। गांधी ने वीडियो संदेश की मदद से लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो इस चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाए।

सोशल मीडिया साइट, एक्स पर पोस्ट वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा, “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संविधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।“

गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस और इंडी गठबंधन को वोट देना चाहिए जिससे रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही महिलाएं भी सशक्त होंगी। गांधी ने कहा, “आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है। आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।”

Advertisement

आपको बता दें कि आचार संहित के अनुसार, दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए आखिरी दिन गुरुवार था। इसके बाद 25 मई को दिल्ली की सातों सीट पर मतदान होने हैं जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sonia Gandhi, Loksabha election 2024, Delhi voting, BJP, Congress
OUTLOOK 23 May, 2024
Advertisement