Advertisement
09 June 2024

सुपरस्टार रजनीकांत ने मोदी को दी बधाई, तीसरे कार्यकाल को बताया 'बड़ी उपलब्धि'

सुपरस्टार रजनीकांत ने मोदी को दी बधाई, तीसरे कार्यकाल को बताया 'बड़ी उपलब्धि'

सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक बड़ी उपलब्धि है और लोगों ने एक मजबूत विपक्ष सुनिश्चित किया है, जो लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ संकेत है।

अपने आवास से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए शीर्ष अभिनेता ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालेंगे, जो एक उपलब्धि है।

रजनीकांत नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Advertisement

बाद में हवाईअड्डे पर उन्होंने मीडिया से कहा, "लगातार तीसरी बार सत्ता संभालना नरेंद्र मोदी की बड़ी उपलब्धि है, उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों ने एक मजबूत विपक्ष को चुना है जो लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ संकेत है।"

अगले पांच वर्षों में उनकी उम्मीदों के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि शासन अच्छा होगा और उन्हें यही उम्मीद है।

TAGS: Superstar Rajinikanth, bollywood, cinema, pm narendra modi, oath taking ceremony, third term
OUTLOOK 09 June, 2024
Advertisement