Advertisement
18 January 2021

तेजस्वी का नीतीश पर हमला- सुशासनी गुंडों ने की है रूपेश सिंह की हत्या

राष्ट्रीय जनता दल एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक रूपेश सिंह की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि सुशासनी गुंडों ने ही उनकी जान ली है।


श्री यादव ने रविवार को स्व. रूपेश सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया, "सुशासनी गुंडों ने रूपेश सिंह की हत्या कर दी। आज रूपेश के परिवार से मिला। उनके बुजुर्ग पिता, पत्नी और बच्चों से आंख नहीं मिला पा रहा था। पता नहीं असंवेदनशील मुख्यमंत्री को प्रतिदिन बिहार में सैकड़ों हत्याएं और गुंडाराज होने के बावजूद नींद कैसे आती है।"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री कभी ऐसी घटनाओं पर दो शब्द संवेदना के भी व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री पल्ला झाड़ने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। क्या बिहार में सब अपराध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शह पर हो रहा है, यदि नहीं तो क्या भाजपा दो-दो उप मुख्यमंत्री के साथ सरकार में लोगों की जान लेने के लिए बैठी है।

TAGS: तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, रूपेश सिंह की हत्या, Tejashwi, Nitish, Rupesh Singh murder case, रूपेश सिंह हत्याकांड
OUTLOOK 18 January, 2021
Advertisement