Advertisement
02 November 2023

तेलंगाना : बीआरएस विधायक राठौड़ बापू राव भाजपा में शामिल

तेलंगाना : बीआरएस विधायक राठौड़ बापू राव भाजपा में शामिल

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने माननीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इन नए लोगों के शामिल होने से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।’’

बापू राव को सत्तारूढ़ बीआरएस ने 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया था जबकि कृष्णा रेड्डी मुनुगोडे विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट चाहते थे।

कांग्रेस ने पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Advertisement

राज गोपाल रेड्डी हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। उनके इस्तीफे के कारण पिछले साल मुनुगोडे में उपचुनाव हुआ था।

TAGS: Assembly election, Bjp, BRS, Congress, Election
OUTLOOK 02 November, 2023
Advertisement