Advertisement
28 October 2024

देश की संपत्ति को कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित किया जा रहा है: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसके तहत केवल एकाधिकार को प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है, बल्कि देश की संपत्ति को कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के साथ वीडियो संवाद की नई कड़ी में माधवी बुच और अदाणी समूह को लेकर बात की।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘संस्थागत पतन ने अब मित्रवादी पूंजीवाद के एक और अधिक खतरनाक रूप ‘अदाणी बचाओ’ को जन्म दे दिया है। वर्तमान शासन अब केवल एकाधिकार को प्रोत्साहित नहीं कर रहा है, यह सक्रिय रूप से देश की संपत्ति को कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित कर रहा है।’

Advertisement

राहुल गांधी ने दावा किया कि माधवी बुच से जुड़ा घोटाला जो दिख रहा है, उससे कहीं अधिक व्यापक है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ऐसा हो सकता है कि बुच, जिसे खुदरा निवेशकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, अदाणी समूह के हितों और उसके बढ़े हुए मूल्यांकन की रक्षा के लिए व्यवस्थित तरीके से हेरफेर कर रहा हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को आम भारतीय नागरिकों और उनके निवेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से इनकार कर दिया है और व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार और कदाचार में लिप्त हैं।’’

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: SEBI chairperson, Madhavi Buch, Rahul Gandhi, Capitalism, BJP, Narendra Modi
OUTLOOK 28 October, 2024
Advertisement