Advertisement
27 June 2024

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ीं, पॉक्सो मामले में आरोप पत्र दायर

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को पॉक्सो मामलों की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

इस वर्ष मार्च में सदाशिवनगर पुलिस ने भाजपा के दिग्गज नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश जारी कर मामला विस्तृत जांच के लिए सीआईडी को भेज दिया था

यह मामला 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने इस साल दो फरवरी को यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उसकी बेटी से छेड़छाड़ की थी।

येदियुरप्पा ने आरोप से इनकार किया है और कहा है कि "लोग मेरे खिलाफ साजिश रचने वालों को सबक सिखाएंगे।"

येदियुरप्पा पर आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय महिला की पिछले महीने फेफड़ों के कैंसर के कारण यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

Advertisement

सीआईडी ने मामले के संबंध में 17 जून को करीब तीन घंटे तक येदियुरप्पा से पूछताछ की थी।

इससे पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आदेश पारित कर सीआईडी को मामले में येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने से रोक दिया था।

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BS yeddyurappa, POCSO case, Karnataka, BJP, Congress, Chargesheet filed against Yeddyurappa
OUTLOOK 27 June, 2024
Advertisement