Advertisement
08 November 2021

मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, इन दो विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ

एएनआई

मणिपुर में कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया है। आगामी चुनावों को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए पार्टी जॉइन कर ली है। मणिपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार इमो सिंह और यमथोंग हाओकिप केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

राजकुमार इमो सिंह कांग्रेस से जुड़े बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं तो, वहीं यमथॉन्ग भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। दोनों केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मणिपुर के पार्टी प्रभारी संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

राजकुमार इमो सिंह भी कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे, लेकिन उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए काफी काम किया है। सिंह के पिता राजकुमार जयचंद्र सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्य से पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement

कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में शामिल करने के बाद संबित पात्रा ने कहा कि राज्य की इन प्रतिष्ठित हस्तियों को अपने पाले में पाकर भाजपा को गर्व है और विश्वास जताया कि वह विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राजकुमार इमो सिंह, यमथोंग हाओकिप, मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मणिपुर, मणिपुर विधानसभा चुनाव, संबित पात्रा, rajkumar Imo Singh, Yumthong Haokip, Minister Sarbananda Sonowal, Manipur, Manipur Assembly Elections, Sambit Patra
OUTLOOK 08 November, 2021
Advertisement