Advertisement
30 November 2020

एक साल में ही टूटा उर्मिला मातोंडकर का 'पहला प्यार', अब ठाकरे हुए मेहरबान

उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। बता दें कि उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मांतोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी।

 शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके साथ ही इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को स्वीकृति नहीं दी है।

मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

Advertisement

 

TAGS: महाराष्ट्र, उर्मिला मातोंडकर, शिवसेना, Urmila Matondkar, Shiv Sena
OUTLOOK 30 November, 2020
Advertisement