Advertisement
17 June 2021

कौन हैं राजू तिवारी, जिनके सहारे चाचा का खेल बिगाड़ने की फिराक में चिराग

बिहार में लोजपा के भीतर घमासान जारी है। चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। इस बीच चाचा पशुपति कुमार पारस से मिल रही राजनीतिक चुनौती से निपटने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग गुट ने पूर्व विधायक राजू तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष से अब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

चिराग पासवान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को कल ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण दल से निष्कासित कर दिया था।

बता दें कि तिवारी पूर्वी चंपारण जिले के गोविंद गंज से विधायक रह चुके हैं और पासवान के करीबी माने जाते हैं। तिवारी पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद हमेशा पार्टी के अहम पद पर रहे हैं।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक राजू तिवारी एमए पास हैं। उनका मुख्य कार्य खेती हैं और करोड़पति भी हैं। राजू तिवारी की सबसे बड़ी पहचान है कि वो बाहुबली राजन तिवारी के बड़े भाई हैं। साल 2000 में राजन तिवारी गोविंदगंज से निर्दलीय चुनाव जीते थे। 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में राजू तिवारी एलजेपी की टिकट पर सदन पहुंचे। लेकिन साल 2020 में चुनाव नहीं जीत सके, बीजेपी से हार गए।  

Advertisement

 

 

TAGS: कौन है राजू तिवारी, चिराग पासवान, लोजपा, लोजपा बिहार इकाई का अध्यक्ष, पशुपति कुमार पारस, राजू तिवारी, Who is Raju Tiwari, Chirag Paswan, LJP, LJP Bihar unit president, Pashupati Kumar Paras, Raju Tiwari
OUTLOOK 17 June, 2021
Advertisement