Advertisement
11 September 2016

आपका आज का भविष्‍य फल

google

मेष: (14 अप्रैल-14 मई)

अगर आप अपने विचारों को लेकर भ्रमित नहीं रहेंगे तो अपने कार्यों में अवश्य ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हैं तो इसके लिए अपने अधिकारियों के साथ बात कर सकते हैं। जिस पदोन्नति का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं वह आपको थोड़ी कठिनाईयों के बाद प्राप्त हो जाएगी।

 वृष: (15 मई-15 जून)

Advertisement

आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और हो सकता है जल्दी ही आपका यह प्रेम संबंध विवाह के गठबंधन में बदल जाए। आपका जीवनसाथी आपसे थोड़ा नाराज हो सकता है। साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

 मिथुन: ( 16 जून-15 जुलाई)

आपके प्रयास निकट भविष्‍य में आपको प्रसन्नता प्रदान करेंगे। यद्यपि आप अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट ही रहेंगे और उससे बेहतर करने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। कार्य से संबंधित यात्रा करना पड़ सकता है और आपको इस संदर्भ में विदेश भी जाना पड़ सकता है। यात्रा के समय अपने महत्वपूर्ण कागज पत्रों के प्रति सावधान रहें।

 कर्क: (16 जुलाई-15 अगस्त)

शत्रुता के कारण कुछ अनावश्यक विवाद हो सकते हैं और विरोध होगा तब जब आप अपना कोई उद्योग प्रारम्भ करने की योजना बना रहे हैं। एक छात्र के रूप में आपके नियंत्रण के बाहर के कारणों से आपको अस्थिर रूकावट का सामना करना पड़ सकता है।

 सिंह: (16 अगस्त-15 सितम्बर)

 पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा एवं परिवार में उत्सव का सा माहौल भी देखने को मिलेगा। जो लोग परीक्षा, प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं उन्हें अपने मिशन में सफलता प्राप्त होगी लेकिन अपनी और से भी प्रयत्नों में कमीं न आने दें। पारिवारिक व्यवसाय को लेकर जो भी महत्वाकांक्षा आपने पाली हुई हैं उन्हें अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

कन्या: (16 सितम्बर-15 अक्तूबर)

आज आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है और धन के अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त किये जा सकते हैं। इस सबके चलते अतिव्यस्तता का माहौल बना रहेगा और आपको वो चैन या शान्ति नहीं प्राप्त होगी जिसकी आपको शायद तलाश हो। कर्जे में दिया हुआ धन किसी मित्र की सहायता से वापस मिल जाएगा।

तुला: (16 अक्तूबर-15 नवम्बर)

आज आपमें भरपूर आत्मविश्वास रहेगा और अपने जिन फैसलों पर आप अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहे थे उन पर आपको भरोसा होता चला जाएगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप थोड़े धैर्यहीन हो सकते हंै जिस पर आपको नियंत्रण करना होगा अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक: (16 नवम्बर-15 दिसम्बर)

संतान को लेकर जितनी भी चिताएं आपके मन में थी उन सबका आज आपको निवारण प्राप्त होगा। आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। लम्बे चले आ रहे रोगों में सुधार होता दिखाई देगा। विरोधी चाहकर भी आप पर हावी नहीं हो पाएंगे और आपकी तरफ मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे।

 धनु: (16 दिसम्बर-13 जनवरी)

 परिवार की दृष्टि से आज का दिन आप के लिए खुशहाली लिए रहेगा। परिवार के साथ आप किसी करीबी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में शरीक होने जा सकते हैं। आपके अन्दर गजब का आत्मविश्वास व ऊर्जा भरी रहेगी जिसके बल पर आप विपरित परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर पाओगे।

मकर: (14 जनवरी-11 फरवरी)

आज यदि आपने अपनी ऊर्जा का सही -संजोग से प्रयोग किया तो आप ऐसे कार्यों को अंजाम दे पाएंगे जिनकी लोग कल्पना मात्र ही कर सकते हैं। आपकी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स के कारण आपकी पहचान एक बहुत अच्छे स्पीकर के रूप में बन जाएगी जिससे आपको करियर में भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

कुम्भ: (12 फरवरी-13 मार्च)

आज आपका आधुनिक दृष्टिकोण आपको और आपके मित्रों को रूढ़ीवादी विचारों से लड़ने की क्षमता प्रदान करेगा जिसके कारण आप समाज को एक नई दिशा दिखा पाएंगे। धन संबंधित अत्यधिक लाभ होने की पूर्ण संभावना है। जो लोग सट्टे बाजार से संबंध रखते हैं उन्हें अप्रत्याशित लाभ के योग बने हुए हैं।

 मीन: (14 मार्च -13 अप्रैल)

आज दोपहर तक का समय थोड़ा कठिनाईयों भरा रहेगा। आवश्यकता से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने करियर को आगे ब-सजयाने के लिए आपको जो भी समर्थन चाहिए होगा वह आपको प्राप्त हो जाएगा। एक व्यापारी के रूप में आपके सामने कई चुनौतियों आएंगी लेकिन वह आपको ज्यादा परेशान नहीं कर पाएंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राशिफल, भविष्‍यफल, मेष, कुंभ, धनु, तुला, सिंह, डॉ अजय भाम्‍बी, horoscope, kumbh, ajay bhambi, future result
OUTLOOK 11 September, 2016
Advertisement