Advertisement
29 March 2017

आपका आज का भविष्यफल

google

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

कार्यक्षेत्र में आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है जिसकी वजह से आप अपने भविष्य के लिए उचित रूप में बचत भी कर पाएंगे। अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने के लिए आपको अपनी कटु वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कार्य से संबंधित आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृष: (15 मई - 15 जून)

Advertisement

किसी अपने के विश्वासघात के कारण भावनात्मक रूप से आप खुद को काफी आहत महसूस करेंगे। आपके अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं और यदि आपने इस नाराजगी को समय रहते दूर नहीं किया तो इसका असर आपकी व्यवसायिक तरक्की पर पड़ सकता है।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

अभी तक आपने जितने भी कर्ज लिए हुए हैं उन्हें आप जल्दी ही उतार पाएंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जिसकी वजह से घर में मित्रों व रिश्तेदारों की चहल-पहल बनी रहेगी। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आप अपने करियर में नयी ऊंचाईयों को छूएंगे। आपको बहुप्रतीक्षित पदोन्नति प्राप्त होने की भी पूर्ण संभावना है। यह आपके कठिन परिश्रम का ही परिणाम होगा। आपके लिए प्रेम और अनुराग का समय प्रारम्भ होने वाला है। आप जीवन से पूर्ण रूप से प्रसन्नचित होंगे।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

कुछ अनचाहे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे समय में आपको अपने परिवार से सहायता मांगनी चाहिए। आपके सामने अचानक से कुछ चुनौतियां आएंगी जो आपके धैर्य और संयम के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएंगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा।

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

कुछ नया करने का काफी समय से प्रतीक्षारत अवसर आज आपको मिल जायेगा और जैसे ही इस पर आप आगे बढ़ते हैं वैसे ही आपको अपने निकटस्थ और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित और बहुत अधिक यात्रा के लिए तैयार रहें। कोई आपको शुभ समाचार देगा जिसका अर्थ आपके लिए आर्थिक लाभ होगा।

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

आपके विरोधियों के षड़यत्रों के कारण लोगों को आपको लेकर जो भी गलतफहमियां हुई थी वह दूर होती दिखाई देंगी। पुराने चले आ रहे रोगों में सुधार आता दिखाई देगा। अपने पराक्रम और आत्मविश्वास के बल पर अपने सामने आ रहे संघर्षों का सामना भी हंसते हुए कर जाओगे।

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

आज का आपका दिन और दिनों के मुकाबलें सकारात्मक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टाले ना और बिना समय गवाएं उन्हें जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक क्षेत्र में किये गए प्रयास आपको सफलता प्रदान करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

ग्रहों की अनुकूलता आपके रास्ते में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निबटने का साहस प्रदान करेगी। यदि आप विदेश में स्थापित किसी कम्पनी में नौकरी की तलाश में हैं तो इसके आपको प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। केवल अत्यधिक विचार करने के बाद ही आज आप कोई आर्थिक निर्णय लेंगे।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उन कार्यों को करने का मन होगा जिनमें चुनौतियां भी शामिल हों। नौकरी, व्यापार में अच्छे लक्षण पैदा होंगे जिससे भावी भविष्य की आशाएं बलवती होंगी। पारिवारिक प्रोपर्टी का बंटवारा या आवंटन आसानी से सम्पन्न होने के आसार बन रहे हैं।

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

यदि आप किसी प्रतिभा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको निश्चित सफलता प्राप्त होगी। जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं तो उनके लिए भी दिन अच्छा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी आपके क्षेत्र में आपका चुनाव हो सकता है। कार्य स्थल पर आपका प्रदर्शन उत्तम रहेगा।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज आपके अपने ही आपको समझ नहीं पाएंगे और आप खुद को काफी अकेला महसूस कर सकते हैं जिससे बचने के लिए आपको मैडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। घर से संबंधित जो भी कार्य करें उन्हें भाई-बहनों के साथ मिल-बांटकर करें। नौकरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मेष, मिथुन, कन्या, तुला, पंडित अजय भाम्बी, Aries, Gemini, Virgo, Libra, Pundit Ajay Bhambi
OUTLOOK 29 March, 2017
Advertisement