Advertisement
18 November 2016

आपका आज का भविष्यफल

गूगल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपको कोई नया पदभार प्राप्त हो सकता है या आपके रुतबे की बुलंदी हो सकती है। स्वयं की सूझबूझ से जिन भी कार्यों में हाथ डालेंगे उनमें आपको अपार सफलता भी प्राप्त होगी। नए समीकरण और जोड़-तोड़ बनाने का समय आ गया है और इस कार्य में आपको आशातीत सफलता भी प्राप्त होगी।

 

Advertisement

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसे आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में थोड़ी असुविधाएं तो झेलनी पड़ सकती है लेकिन समय ठीक ही व्यतीत होगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आप के नए मित्र बनेंगे जिनसे आपको काफी फायदा होगा। आसपास के क्षेत्र में यात्रा भी हो सकती है जो काफी लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो इस दिशा में आपको सफलता प्राप्त होगी। विरोधी चाहकर भी आप पर हावी नहीं हो पाएंगे।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

कार्य स्थल पर काफी लंबे समय के बाद आज का दिन उच्च कोटि का होगा जो निश्चित रूप से आपको प्रफुल्लित करेगा। अब वास्तव में अच्छा समय आ गया है जब आपको पहले किए गए अपने कठिन परिश्रम के अच्छे फल प्राप्त होंगे लेकिन उसी के साथ-साथ अप्रत्याशित खर्च की भी पूर्ण संभावना है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में मनपंसद परिस्थितियां बनेगी और एक खुशगवार माहौल बनेगा। हर प्रकार की सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। आप अपनी योजनाओं को ठीक ढंग से अंजाम देने में सक्षम हो पाएगे। विदेश में सैटल होने का मौका प्राप्त हो सकता है।

 

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

आज आपको महसूस होगा कि आप चाहकर भी अपने कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एक तरफ आपको धन की प्राप्ति होगी तो दूसरी तरफ खर्चे भी बने रहेंगे। जो लोग विदेश जाकर उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक है उनके लिए बहुत अच्छे योग बने हुए हैं।

 

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

अपने गोपनीय आर्थिक दस्तावेजों के प्रति सावधान रहें। बेकार के खर्च से बचें। आर्थिक मसले केन्द्रीय भूमिका में आ जाएंगे। अपने स्वास्थ्य से संबंधित मसलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है और आपको परेशान कर सकती है।

 

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

आज आपको ऐसा लगेगा कि आगे बढ़ने के अवसर तो बराबर से बने हुए हैं लेकिन उनका उतना लाभ नहीं हो पा रहा है जितना होना चाहिए। इसके तमाम कारणों में एक कारण यह भी है कि जोश तो आप में बहुत है लेकिन जिस होश के लिए आप जाने जाते हैं उसका सदुपयोग ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।

 

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

आपको कुछ ऐसे रोग हो सकते है जो आपको समय-समय पर परेशान कर सकते है। इस समय रिश्वत में दी हुई कोई चीज ना ले वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्रेशर की वजह से आपको मानसिक तनाव व थकान महसूस हो सकती है।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आपको अपने वर्चस्व को फैलाने का और मित्रों से लाभ लेने का एक सुंदर अवसर भी हाथ लगेगा। अपने जोश में होश को भी सारथी बनाना है वरना इच्छित लक्ष्य को साधते ही रह जाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में जो प्रयास करेंगे उनमें भी आशान्वित सफलता प्राप्त होगी।

 

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

कोई भी डील करते समय बेहद सावधानी रखें। कुछ भी करने से पहले अपने आसपास की स्थिति का जायजा जरूर ले लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। किसी को भी ऐसा कुछ ना कहें जिसके कारण उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। आय की दृष्टि से समय अच्छा है।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

प्रोफेशनल स्तर पर अपने अधिकारियों के साथ आप अच्छे संबंधों का आनंद उठाएंगे। धन का आगमन बहुत बेहतर होगा। आप एक निवेश भी करना चाहेंगे। दूरस्थ स्थान से लोग शुभ समाचार के साथ आपके पास आ सकते हैं। बच्चे अपनी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन
OUTLOOK 18 November, 2016
Advertisement