Advertisement
11 April 2017

आईपीएल: बार-बार देखे जा रहे 360 डिविलियर्स के गगनचुंबी छक्के

हॉट 360 डिविलियर्स के गगनचुंबी छक्कों से इंदौर झूम उठा | google

डिविलियर्स की टीम आरसीबी हालांकि मैच हार गई पर अपने लंबे-लंबे छक्‍कों से डिविलियर्स ने इंदौर के दर्शकों को फटाफट क्रिकेट का भरपूर मजा दिया।

डिविलियर्स ने स्टुअर्ट बिन्नी :20 गेंद में नाबाद 18: के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 6.5 ओवर में 80 रन की अटूट साझेदारी भी की। डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी से टीम अंतिम पांच ओवर में 77 रन जोड़ने में सफल रही जो उसके पहले 15 ओवर के स्कोर से अधिक है।

डिविलियर्स ने अपनी पहली 28 गेंदों में महज 31 बनाए लेकिन बाद के 18 गेंदों में उन्‍होंने 58 रन कूट दिए। उन्‍होंने आखिरी दो ओवरों में चार छक्‍के मारे। 19 ओवर में 19 रन बनाए। उन्‍होंने 80 से 106 मीटर की रेंज में छक्‍के मारे। गेंद को दो बार होलकर स्‍टेडियम के बाहर पहुंचाया। इस दौरान पहला छक्‍का 97 मीटर का तथा दूसरा छक्‍का 106 मीटर का रहा। उन्‍होंने 193.47 के स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की 

Advertisement

डिविलियर्स की इस ताबड़तोड़ पारी को आप नीचे दिए लिंक के जरिए देख सकते हैं। क्रिकेट प्रेमी इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।  


  

TAGS: इंदौर, होलकर स्‍टेडियम, आरसीबी, डिविलियर्स, ipl, holkar stadium, indore, rcb
OUTLOOK 11 April, 2017
Advertisement