Advertisement
27 January 2021

सीने में दर्द के बाद फिर सौरव गांगुली अस्पताल में हुए भर्ती, हाल ही में हुई थी सर्जरी

BCCI

सीने में दर्द होने के बाद बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले भी उन्हें दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सफल सर्जरी हुई थी।

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत तीन जनवरी को बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया  उनका दिल का छोटा सा ऑपरेशन किया गया है। गांगुली के राइट कोरोनरी आर्टरी में स्टंट भी लगाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chest Pain, BCCI President, Sourav Ganguly, Rushed To Hospital Again
OUTLOOK 27 January, 2021
Advertisement