Advertisement
11 October 2017

टी-20 में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमला

टी-20 में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की बस पर हमला | Twitter

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की बस पर हमला होने का मामला सामने आया है। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से मात देकर 1-1 से बराबरी की। लेकिन मैच के बाद मैदान से होटल लौट रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थर से अटैक कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

वैसे इस दैरान किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई लोगों ने इस हमले की निंदा की। पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा कि उम्मीद है दोषी को सजा ‌मिलेगी।

Advertisement

गौरतलब है कि महीने भर पहले बांग्लादेश में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमला किया गया था। उस दौरान टीम चिटगांव में चल रहे टेस्ट के दौरान ग्राउंड से होटल की ओर लौट रही थी।

TAGS: India's defeat, T20, Attack, bus, Australia team
OUTLOOK 11 October, 2017
Advertisement