Advertisement
14 November 2021

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया; टी-20 वर्ल्ड कप का बना नया चैम्पियन, मैच के हीरो रहे मार्श और वॉर्नर

ANI

न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का नया चैम्पियन बन गया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों का टारगेट 18.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टिम साउदी के ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो मिशेल मार्श रहे जिन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने फाइनल मुकाबले में 53 रनों की अहम पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल मुकाबले का सर्वाधिक स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली। मार्टिन गुप्टिल ने 28, डेरिल मिचेल ने 11 और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रनों का योगदान दिया। जेम्स नीशम 13 और टीम टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। एडम जम्पा ने एक विकेट लिया।

Advertisement

 ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी का आखिरी ओवर मिशेल स्टार्क ने किया। क स्टार्क सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 50 रन दिए।. ओवर की पहली गेंद पर सीफर्ट ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं मिला.। तीसरी गेंद पर एक रन मिला. चौथी गेंद पर कोई रन नहीं मिला.। इसके बाद स्टार्क ने वाइड गेंद फेंकी। पांचवीं गेंद पर 1 रन मिला और आखिरी गेंद पर 2 रन मिले. न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Australia, New Zealand, champion, World Cup, Marsh, Warner, विश्व कप, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड
OUTLOOK 14 November, 2021
Advertisement