Advertisement
20 April 2017

चैम्पियंस ट्राफी के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में चार तेज गेंदबाज

चैम्पियंस ट्राफी के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में चार तेज गेंदबाज | पैट कमिंस

आस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि तेज गेंदबाजी आक्रमण आस्टेलियाई क्रिकेट के लिये बहुत अच्छा है। स्टार्क दाहिने पैर में फ्रेक्चर के कारण भारत दौरे से बीच में से ही लौट आये थे लेकिन इंग्लैंड में एक से 18 जून तक होने वाले टूर्नामेंट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है। आक्रामक बल्लेबाज क्रिस लिन को भी टीम में जगह दी गई है।

आस्ट्रेलिया को ग्रुप ए में इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है जबकि गत चैम्पियन भारत को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जान हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पेटिंसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा।

TAGS: Australia, four fast bowlers, Champions Trophy, squad, आस्ट्रेलिया, चार तेज गेंदबाज, चैम्पियंस ट्राफी, टीम
OUTLOOK 20 April, 2017
Advertisement