Advertisement
10 January 2017

प्रशंसक ने धोनी के छुए पांव

गूगल

ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक प्रशंसक मैदान में घुस आया और उसने धोनी के पैर छुए और जब कप्तान ने उसे कहा कि वह पिच पर कदम नहीं रखे तो वह इस बात को रखते हुए पिच के ऊपर से कूद गया। पुलिस इसके बाद उसे मैदान से बाहर ले गई और फिर स्टेडियम से बाहर कर दिया। यह प्रशंसक उत्साह में कई बार मैदान पर लड़खड़ाकर गिर भी गया और इस दौरान बार-बार पलटकर धोनी को देख रहा था। क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के सूत्रों ने बताया, आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कोई नियमित अभ्यास मैच और वह भी कार्यदिवस पर भले ही दर्शकों के आकर्षण का केंद्र नहीं हो लेकिन इंग्लैंड की टीम के खिलाफ आज हो रहा मैच विशेष है।

यह अंतिम बार है जब भारत का सबसे सफल कप्तान धोनी टीम की अगुआई कर रहे हैं, फिर भले ही यह भारत ए टीम हो। और इस दौरान दर्शकों ने भी कैप्टन कूल को अंतिम बार टीम की अगुआई करते हुए देखने के लिए दक्षिण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को लगभग खचाखच भर दिया।

Advertisement

रांची के सुपर स्टार और विश्व टी20 2007 और विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड के खिलाफ यहां होने वाले दो अभ्यास मैचों में से पहले में भारत ए की अगुआई कर रहे हैं। दोपहर से ही सीसीआई के गेटों पर दर्शकों की लंबी भीड़ लगी हुई थी। इस मैच के लिए दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रखा गया है।

मनदीप सिंह के रूप के पहला विकेट गिरने के साथ ही दर्शकों ने धोनी, धोनी चिल्लाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आएंगे लेकिन उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी जब अंबाती रायुडू बल्लेबाजी के लिए आए।

पिछले हफ्ते सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान करने वाले धोनी को कल शाम इसी मैदान पर टीम के साथियों के साथ फुटबाल खेलते हुए देखा गया। उन्होंने दूधिया रोशनी में नेट अभ्यास भी किया।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: big crowd, visiting England team, skipper Mahendra Singh Dhoni, Brabourne Stadium, महेन्द्र सिंह धोनी, दर्शक
OUTLOOK 10 January, 2017
Advertisement