Advertisement
21 June 2016

भारतीय ड्रेसिंग रूम के किस्से बयां करेगी गांगुली की किताब

भारतीय ड्रेसिंग रूम के किस्से बयां करेगी गांगुली की किताब | गूगल

कभी हार नहीं मानने का जज्बा रखने वाले बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने सीनियर खेल पत्राकार गौतम भट्टाचार्य के साथ मिलकर अपनी पहली किताब ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ लिखी है जो जल्द ही पाठकों के लिये उपलब्ध होगी। प्रकाशकों के अनुसार यह किताब, रोमांच से भरपूर और प्रेरणादायक होगी।

उन्होंने कहा, किताब में गांगुली ने हमसे एक क्रिकेटर के सामने आने वाली चुनौतियों, उसके मुश्किल समय और उन मुकाबलों के बारे में बात की जिनका उन्होंने सामना किया था। इसमें उन्होंने बताया है कि एक चैंपियन का वास्तविक मतलब क्या होता है। गांगुली स्वयं इस नयी पारी को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बयान में कहा,  मैं खुद को जगरनॉट (प्रकाशक) के साथ जोड़कर बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि हम मिलकर बहुत अच्छी किताब लेकर आएंगे।

TAGS: Sourav Ganguly, book, Indian dressing room, लेखक, भारतीय ड्रेसिंग रूम, किताब ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’
OUTLOOK 21 June, 2016
Advertisement