Advertisement
15 March 2021

धोनी का ये लुक गौतम बुद्ध की तरह, IPL से पहले मुंडवा लिया है सर; जंगल में क्यों दे रहे 'लालच का ज्ञान'

TWITTER

इन दिनो सोशल मीडिया पर इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की खुब चर्चा हो रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से पहले धोनी ने सिर मुंडवा लिया है। वह स्टार स्पोट्स की एक विज्ञापन में बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहन कर किसी जंगल में तपस्या करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का यह नया लुक आईपीएल के एक विज्ञापन के लिए तैयार किया गया है।

सोशल मीडिया में माही के इस नए अवतार को देखने के बाद लोग कई सारे मीम्स बना रहे हैं। यह विज्ञापन स्टार स्पोट्स के ट्वीटर हैंडल से प्रोमो के रूप में शेयर किया गया है। जिसमें माही कह रहे हैं "क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्रा, जल्द ही पता चलेगा"।

इसके बाद स्टार स्पोर्टस ने धोनी का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं। इस एड में माही कुछ बच्चों को रोहित शर्मा की कहानी भी बता रहे हैं।

Advertisement

वो कह रहे हैं कि आज का टॉपिक है लालच, ये कहानी है हिटमैन रोहित की। एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया। पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। वीवो आईपीएल में इंडिया का नया मंत्र है । अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है तो लालच कूल है।

सोशल मीडिया में जिस तरीके से धोनी के नए अवतार को वायरल किया जा रहा है उसे उम्मीद है कि धोनी और आईपीएल के फैन्स को धोनी का ये रूप बेहद पसंद आया है।बता दें, धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 की तैयारी में जुटी हुई है। 10 अप्रैल को चेन्नई की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में आगाज करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, धोनी का नया लुक, इंडियन प्रीमियर लीग, स्टार स्पोर्टस की विज्ञापन में धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, Former captain Mahendra Singh Dhoni, Dhoni's new look, Indian Premier League, Dhoni in Star Sports advertisement, M
OUTLOOK 15 March, 2021
Advertisement