Advertisement
26 April 2018

IPL टी20 में 5000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने धोनी

Twitter

आईपीएल 2018 में बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ खेले 24वें मैच में बेंगलुरु के 205 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते 207 रन बना डाले। इस दौरान धोनी ने अंबाती रायुडू (82) के साथ नाबाद 70 रन की पारी खेली। धोनी ने शानदार एक चौका और धुआंधार सात छक्के लगाए।

अपनी इस शानदार पारी के बाद धोनी अब आईपीएल इतिहास में एक कप्तान के रूप में टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी इस प्रारूप में कप्तान रहते अबतक 5010 रन बना चुके हैं। उनके बाद गौतम गंभीर (4242) और बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली हैं, जो अबतक 3591 रन बना चुके हैं।

Advertisement

साथ ही कप्तान धोनी ने चौथी बार छक्का मारकर टीम को कामयाबी दिलाई है। इससे पहले उन्होंने केकेआर (2008), पंजाब (2010), पंजाब (2016) और अब बेंगलुरु (2018) के खिलाफ छक्का मारकर अपनी टीम को सफलता दिलाई है। लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करने के मामले में इसे चेन्नई का सबसे शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Dhoni, first captain, score 5000 runs, IPL T20
OUTLOOK 26 April, 2018
Advertisement