Advertisement
11 April 2021

धोनी की टीम पर लगा 12 लाख का जुर्माना, ये है वजह

file photo

आईपीएल के 14वें एडिशन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम को पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमे ओवर रेट का कारण जुर्माना उठाना पड़ा है।

धोनी की चेन्नई टीम को 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सात विकेट की हार के साथ धीमे ओवर रेट के लिए दोषी करार दिया गया। टीम का आचार संहिता उल्लंघन का यह पहला मामला था इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बता दें कि आईपीएल के नए नियमों के तहत इस सीजन में टीमों को 90 मिनट में ही किसी तरह 20 ओवर पूरे करने हैं। यानी उनकी ओवर-रेट 14.1 होनी चाहिए। इसे पूरा नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान है।

Advertisement

बीते साल नवंबर में इस बात की अटकलें लगाई गई थी कि धोनी अब आईपीएल से सन्यास ले लेंगे। जिस पर धोनी ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल-13 टूर्नामेंट से विदाई लेते हुए कहा था कि वो साल 2021 में आयोजित होने वाले आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलेंगे। लेकिन, खेल की शुरूआत में ही चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करने के साथ-साथ जुर्माना उठाना पड़ा है। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल, टीम चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, धीमे ओवर रेट का कारण जुर्माना, धोनी की टीम पर जुर्माना, 12 लाख का जुर्माना, Mahendra Singh Dhoni, IPL, Team Chennai Super Kings, Delhi Capitals, penalty due to slow over rate, penalty on Dhoni's
OUTLOOK 11 April, 2021
Advertisement