Advertisement
05 July 2017

वेस्टइंडीज से हार का दोष धोनी को न दें, पूरी टीम जिम्मेदार: गावस्कर

FILE PHOTO

भारतीय टीम को इस मैच में 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 190 रनों के मुकाबले टीम इंडिया 178 रनों पर ढेर हो गई थी। वहीं भारतीय पारी में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 114 गेंदों में सिर्फ 54 रन बनाए थे। जिसे लेकर उनकी लगातार आलोचना हो रही है। अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर धोनी के बचाव में उतर आए हैं।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि वेस्टइंडीज़ से हार के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए पूरी टीम जिम्मेदार है। इसलिए धोनी को दोष देना बंद करना चाहिए, ये सामूहिक विफलता है।

गौरतलब है कि धोनी ने 108 गेंदों में अपना 64 वां अर्धशतक पूरा किया था। ये धोनी के कॅरिअर का सबसे धीमा अर्धशतक रहा। इस हार की वजह से धोनी भी काफी मायूस हो गए थे। हार के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब धोनी अकेले ड्रेसिंग रूम में थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Dhoni, accuse, loss, West Indies, responsible, Gavaskar
OUTLOOK 05 July, 2017
Advertisement