Advertisement
09 November 2015

क्रिकेट का श्रीनिवासन युग खत्म, आईसीसी अध्यक्ष पद से भी हटाया

पीटीआई

पिछले साल जून में आईसीसी अध्यक्ष बने श्रीनिवासन का कार्यकाल अगले साल जून में खत्म होना था। उनकी जगह बाकी समय के लिये मनोहर आईसीसी अध्यक्ष रहेंगे। समझा जाता है कि श्रीनिवासन की जगह मनोहर को अध्यक्ष बनाने का फैसला एजीएम में लिया गया। मनोहर यदि आईसीसी बैठकों में भाग नहीं ले पाते हैं तो शरद पवार भारत के प्रतिनिधि होंगे।

बैठक में रवि शास्त्री का कद भी कम कर दिया गया है और उन्हें आईपीएल संचालन परिषद से हटाने का फैसला किया गया। संचालन परिषद में अब पांच ही सदस्य होंगे।  भारतीय क्रिकेट में श्रीनिवासन के दौर का भी अंत हो गया। उन्हें 2013 के आईपीएल स्पाट फिक्सिंग प्रकरण के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को सट्टेबाजी के आरोपों का दोषी पाया गया था। अब श्रीनिवासन सिर्फ तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। उनकी कंपनी इंडिया सीमेंट्स चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की मालिक है जिसे आईपीएल से दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। राजीव शुक्ला आईपीएल के अध्यक्ष बने रहेंगे।

 इसी बैठक में फैसला किया गया कि विशाखापत्तनम, रांची, इंदौर, पुणे और राजकोट पांच नए टेस्ट सेंटर बनाए जाएं। 

TAGS: Srinivasan, Ravi Shastri, Saurav Ganguli, अनिल कुंबले, गगन खोड़ा, एमएसके प्रसाद, विशाखापत्तनम, रांची, इंदौर
OUTLOOK 09 November, 2015
Advertisement