Advertisement
04 October 2018

जानिए, पृथ्वी शॉ के बारे में जिसने डेब्यू टेस्ट में शतक के साथ तोड़ा 59 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट मैच में भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। 18 साल के शॉ ने इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली ही पारी में वो कर दिखाया जो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे धुरंधर खिलाड़ी भी नहीं कर सके थे।

अब तक पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों में 134 रन बना लिए हैं। उन्होंने 99 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 15 बेहतरीन चौके लगाए। वह भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 15 वें भारतीय हैं।

साथ ही पृथ्वी शॉ टेस्ट में डेब्यू करते हुए सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड अब्बास अली बेग के नाम था, जिन्होंने 1959 में 20 साल 131 दिनों की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में अर्धशतक बनाया था।

शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था।

कौन है पृथ्वी शॉ?

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को महाराष्ट्र के विरार में हुआ था। वह भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। नवंबर 2013 में उन्होंने एलीट डिवीजन मैच में 546 रन बनाये थे, लेकिन बाद में इनका रिकॉर्ड प्रणव धनवाड़े ने तोड़ दिया है। इन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को 2017-18 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीताया है। ये सबसे कम उम्र के विश्व कप जीताने वाले कप्तान भी बने। शॉ दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं।

पृथ्वी शॉ को 2018 इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ 20 लाख में खरीदा था और इन्होंने अपने दूसरे ही मैच में संयुक्त रूप से सबसे कम 18 साल 169 दिनों की आयु में आईपीएल में अर्धशतक बनाया। इससे पहले इतनी ही आयु में संजु सैमसन ने अर्धशतक बनाया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: First test, Debutant, Prithv iShaw, slams 100, first innings, West Indies
OUTLOOK 04 October, 2018
Advertisement