Advertisement
24 November 2021

गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, बंगले के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सांसद गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके आवास के बाहर तैनात हैं।

Advertisement

गौतम गंभीर की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि आईएसआईएस कश्मीर द्वारा उन्हें फोन और ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है।

बता दें कि गौतम गंभीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह भारत के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

 

 

TAGS: गौतम गंभीर, आईएसआई से धमकी, पूर्व क्रिकेटर, सांसद गौतम गंभीर, Gautam Gambhir, Threat from ISI, Former Cricketer, MP Gautam Gambhir
OUTLOOK 24 November, 2021
Advertisement