Advertisement
06 September 2020

आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी, 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा आगाज

आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी, 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा आगाज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल के 13वें सीजन का आरंभ 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा। उद्घाटन मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (एमआई) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में मुकाबला होगा। इसके बाद रविवार 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने सामने होंगे।

सोमवार 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुबई में भिड़ंत होगी। मंगलवार 22 सितंबर को शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में मुकाबला होगा। दुबई में आईपीएल के सबसे ज्यादा अधिक मैच खेले जाएंगे। अबु धाबी में 20 मैच और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा। आईपीएल फाइनल 10 नवंबर को होगा। इस बार आईपीएल के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे।

Advertisement

वहीं इस बार आयोजकों ने आईपीएल मैचों के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का निर्णय किया है। दिन के मुकाबले अब शाम 4 बजे की जगह दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे। शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जो कि पहले रात 8 बजे से होते थे।

TAGS: Full schedule of IPL, IPL in Abu Dhabi, September 19, IPL in UAE, इंडियन प्रीमियर लीग, यूएई, आईपीएल, IPL 2020
OUTLOOK 06 September, 2020
Advertisement