Advertisement
04 November 2016

सिर्फ यार्कर फेंककर ही सफल गेंदबाज नहीं बन सकता : बुमराह

बाईस वर्षीय बुमराह सीमित ओवरों की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की पहली पसंद होते हैं, उन्होंने आठ वनडे और 21 टी20 अंतरराष्टीय मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि यार्कर उनके लिये गुडलेंथ गेंद की तरह है। इस तेज गेंदबाज ने खुलासा किया, ऐसा नहीं है। मैं अंतिम ओवरों की गेंदबाजी का अभ्यास करता हूं। यार्कर लेंथ गेंद फेंकने की तरह ही है। जितना तुम ज्यादा फेंकोगे, उतना ही बेहतर तुम बनते जाओगे। मैंने गुजरात और मुंबई इंडियंस के लिये यार्कर गेंदबाजी की है। इससे पहले मैं टेनिस गेंद से क्रिकेट खेलता था। मैं नहीं जानता लेकिन यह इसका एक कारण हो सकता है। मैं अभ्यास करता हूं। मैं डेथ गेंदबाजी को भी उचित समय देता हूं।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जसप्रीत बुमराह, यार्कर, महेन्द्र सिंह धोनी, Jasprit Bumrah, Yorkers
OUTLOOK 04 November, 2016
Advertisement