Advertisement
09 March 2025

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीता खिताब; बना 'चैंपियनों का चैंपियन', किया 25 साल पुराना हिसाब बराबर

file photo

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली। भारत ने 12 साल के बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है और लगातार दूसरे साल कोई ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए दुबई में तिरंगा लहरा दिया। टीम इंडिया ने इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत ने कुल तीसरी बार जीता है और अब सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश भी बन गया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। जीत में रोहित शर्मा की 76 रन, श्रेयस अय्यर की 48 रन और अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या की 18 रन की पारी का भी बड़ा योगदान दिया। फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए  251 रन बनाए। कीवियों के लिए सबसे अधिक रन डेरिल मिचेल ने बनाए, जिन्होंने 63 रन की पारी खेली लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी 10 ओवर जरूर परेशान करने वाले थे क्योंकि कीवियों ने आखिरी 10 ओवरों में 79 रन बना डाले। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में 53 रनों की पारी खेल न्यूजीलैंड को 251 रनों तक पहुंचाया।

Advertisement

जबाव में टीम इंडिया के रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की और दोनों के बीच 105 रनों की पार्टनरशिप हुई। गिल ने 31 रन और रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेली। विराट का विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई थी, जिसे श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेल थोड़ा कम किया। आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और केएल राहुल का 34 रनों योगदान भी अहम रहा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 09 March, 2025
Advertisement