Advertisement
15 April 2015

वनडे रैंकिंग में भारत दूसरे स्‍थान पर

एएफपी

भारत के 116 अंक हैं और वह विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से छह अंक पीछे है। आस्ट्रेलिया 122 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है।

भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका (112), श्रीलंका (108), न्यूजीलैंड (107), इंग्लैंड (101) और पाकिस्तान (95) का नंबर आता है। पाकिस्तान यदि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला में हार जाता है तो उसे सातवां स्थान गंवाना पड़ सकता है। यह शृंखला शुक्रवार से मीरपुर में शुरू होगी। लेकिन यदि वे शृंखला 3-0 से जीत जाते हैं तो इग्लैंड के छह अंक की बढ़त को कम कर सकते हैं। पाकिस्तान यदि 2-। से जीत दर्ज करता है तो वह 95 अंक के साथ सातवें स्थान पर बनी रहेगी।

इस बीच भारत के तीन बल्लेबाज विराट कोहली, शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दस में शामिल हैं। कोहली भारत से शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। धवन नंबर छह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं।   इस बीच गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है। आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क इस सूची में शीर्ष पर हैं।

TAGS: ODI, India, Australia, Virat Kohli, Shikhar Dhawan, Michel Starc, AB de villiars
OUTLOOK 15 April, 2015
Advertisement