Advertisement
06 July 2015

टेस्ट में भारत चौथे स्थान पर बरकरार

टेस्ट में भारत चौथे स्थान पर बरकरार

बुधवार को कार्डिफ में एशेज शृंखला शुरू होगी तो इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दोनों इस प्रतिष्ठित सीरीज के जीतने के अलावा रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड 97 अंक के साथ भारत से पीछे पांचवें स्थान पर है। वह दशमलव अंक तक गणना करने पर पाकिस्तान से आगे है। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया 111 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड अगर शृंखला 3-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतता है दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है लेकिन अगर आस्ट्रेलिया पांचवें टेस्ट जीत जाता है तो मेजबान टीम सातवें स्थान पर खिसक जाएगी। इसके विपरीत 5-0 की जीत से आस्ट्रेलिया के 118 अंक हो जाएंगे और उसके तथा शीर्ष पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 अंक का अंतर रह जाएगा। इंग्लैंड की टीम अगर पांचवें मैच में जीत दर्ज करती है तो आस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसक जाएगा।

इंग्लैंड अगर 3-0 या 4-। से जीत दर्ज करता है तो आस्ट्रेलिया अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से पीछे तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा। टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के उप कप्तान स्टीवन स्मिथ अपना शीर्ष स्थान बचाने के इरादे से उतरेंगे। स्मिथ को अभी दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स पर पांच अंक की बढ़त हासिल है। इस बीच विराट कोहली 10वें स्थान के टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्रा भारतीय हैं।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन की अगुआई वाली टेस्ट गेंदबाजों की सूची में भारत के किसी भी गेंदबाज को शीर्ष 10 में जगह नहीं मिली है। 

TAGS: टेस्ट रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, Pakistan, Ashes, Asian Teams
OUTLOOK 06 July, 2015
Advertisement