Advertisement
18 March 2021

चौथा टी-20 मैच इंडिया ने जीता, इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर हुई

FILE PHOTO

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथा टी20 मैच इंडिया ने 8 रन से जीत लिया है। रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रन चाहिए थे लेकिन वह 14 रन ही बना पाया। इसके साथ ही इंडिया सीरीज को 2-2 से बराबर करने में कामयाब हो गया है।

इंडिया ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 8 रन से जीत दर्ज कर ली है। शार्दुल ने आखिरी तीन गेंदों पर शानदार वापसी की और मैच को इंडिया की झोली में डाल दिया।

चौथे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंडिया ने सूर्याकुमार यादव के 57 रन की बदौलत इंग्लैंड के सामने 20 ओवर में 186 रन की चुनौती रखी। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना पाई। इंडिया ने 8 रन से मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया। सीरीज का आखिरी मैच 20 मार्च को खेला जाएगा।

OUTLOOK 18 March, 2021
Advertisement