Advertisement
30 January 2019

कोहली की टीम का एक और कारनामा, इस मामले में सबको पछाड़ पहुंची टॉप पर

कोहली की टीम का एक और कारनामा, इस मामले में सबको पछाड़ पहुंची शीर्ष पर | File Photo

भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार  को न्यूजीलैंड में 10 साल बाद वनडे सीरीज जीती। इस  जीत के  साथ 2015  वनडे विश्व  कप के बाद से उसका सक्सेस रेट  67.09  हो गया, जो  दुनिया की किसी भी टीम से ज्यादा है। भारतीय टीम ने  30  मार्च  2015  के बाद से अब तक  79  वनडे खेले हैं। इनमें से  उसने  53 जीते हैं। इस दौरान भारत ने जिस भी टीम के खिलाफ वनडे खेले  उनमें से अफगानिस्तान को छोड़कर सबके खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहा।

रैंकिंग में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया

आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया 124 अंक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है, इंग्लैंड टॉप पर कायम है। बात करे कप्तान विराट कोहली की तो उनकी अगुआई में भारतीय टीम ने 30 मार्च 2015 के बाद से 46 में से 33 वनडे मुकाबले जीते हैं। भारत के बाद  इंग्लैंड का नंबर आता है, इंग्लैंड का सक्सेस रेट टीम इंडिया से केवल 0.85% कम है। विश्व  रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड ने विश्व कप के बाद से अब तक 77 वनडे  खेले इनमें से उसने  66.23  के  सक्सेस रेट से  51  वनडे  जीते। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। उसने  68 वनडे में से  42 जीते  हैं।

Advertisement

हॉन्गकॉन्ग और जिम्बाब्वे के खिलाफ सौ फीसदी सक्सेस रेट

हॉन्गकॉन्ग और  जिम्बाब्वे के खिलाफ  टीम इंडिया का  सक्सेस रेट 100% रहा है। उसने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 वनडे  खेले और सभी में जीत हासिल की। वहीं, उसने  इंग्लैंड के खिलाफ औसतन सबसे कम वनडे जीते। इस दौरान टीम इंडिया और इंग्लैंड ने 6 वनडे खेले। इनमें से दोनों टीमों ने 50%-50% के सक्सेस रेट से 3-3 वनडे जीते।

सबसे कम सक्सेस रेट

विश्व कप के बाद से  20  से ज्यादा वनडे खेलने वाली टीमों की बात  करें तो सबसे कम सक्सेस रेट वेस्टइंडीज का रहा। उसने इस दौरान  57  वनडे खेले। इसमें  उसने  26.32%  के सक्सेस रेट से  15  मैच जीते। वैसे  ओवरऑल बात करें तो पापुआ न्यू गिनी का सक्सेस रेट सबसे कम रहा। वह  25  के सक्सेस रेट से  16  वनडे में महज चार जीत पाई। हालांकि, पापुआ न्यू गिनी की टीम अभी आईसीसी की  रैंकिंग में शामिल नहीं है।

विश्व कप के बाद टीम इंडिया 

भारतीय टीम ने विश्व कप के बाद से पिछले 46 महीने में सबसे ज्यादा 13  वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं। इसमें से उसने सात में जीत हासिल की, जबकि 6  में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ सिर्फ एक-एक वनडे खेले। पिछले साल सितम्बर में दुबई में एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 26 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, एशिया कप में ही उसका अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया वनडे टाई रहा था।

ये रही सभी टीमों की सक्सेस टेबल-

टीमें

मैच

जीते

हारे

टाई

बेनतीजा

सक्सेस रेट

भारत

79

53

23

2

1

67.08%

इंग्लैंड

77

51

21

1

4

66.23%

दक्षिण अफ्रीका

68

41

26

0

1

60.29%

न्यूजीलैंड

71

39

29

0

3

54.93%

पाकिस्तान

69

35

32

0

2

50.72%

अफगानिस्तान

55

30

22

1

2

54.54%

बांग्लादेश

55

30

22

0

3

54.54%

नीदरलैंड

02

01

1

0

0

50.00%

हॉन्गकॉन्ग

18

09

8

0

1

50.00%

नेपाल

06

03

3

0

0

50.00%

स्कॉटलैंड

26

12

11

1

2

46.15%

ऑस्ट्रेलिया

66

29

34

0

3

43.94%

आयरलैंड

43

17

24

0

2

39.53%

यूएई

25

09

16

0

0

36.00%

श्रीलंका

79

23

50

1

5

29.11%

जिम्बाब्वे

74

20

50

2

2

27.07%

वेस्टइंडीज

57

15

37

2

3

26.32%

पापुआ न्यू गिनी

16

4

12

0

0

25.00%

TAGS: Indian cricket team, success rate, table, ranking
OUTLOOK 30 January, 2019
Advertisement