Advertisement
29 September 2020

आईपीएल-2020, आरसीबी vs एमआई: सुपर ओवर का रोमांच- आखिरी गेंद पर विराट का चौका, बैंगलोर ने मुंबई को हराया

बीसीसीआई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 10वें मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में मात दे दी। सुपर ओवर में मुंबई ने एक विकेट पर 7 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में आखिरी गेंद पर विराट के चौके के साथ बैंगलोर ने मैच जीत लिया।

बता दें कि मैच में मुंबई ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस कर पहले बोलिंग का फैसला किया। बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 201 रन बनाए और मुंबई को 202 रन का लक्ष्य दिया। बैंगलोर के लिए फिंच ने 52, पडिक्कल ने 54 और डि विलियर्स ने 24 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने ईशान किशन के 99 और कायरन पोलार्ड के 24 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से खेली गई नाबाद 60 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 201 रन बनाए थे।

आरसीबी ने की धमाकेदार शुरुआत

Advertisement

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आक्रामक शुरुआत की। एक छोर से एरोन फिंच और दूसरे ओर से देवदत्‍त पडिक्‍कल ने चौके छक्‍कों की बारिश कर दी। फिंच और पडिक्‍कल के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। 81 रन पर ट्रेंट बोल्‍ट ने एरोन फिंच के रूप में आरसीबी को पहला झटका दिया। फिंच ने 35 गेंदों पर शानदार पारी खेली। उन्‍होंने अपनी आतिशी पारी में 7 चौके और एक छक्‍का लगाया, मगर फिंच के आउट होने के कुछ देर ही आरसीबी को कप्‍तान विराट कोहली के रूप में दूसरा बड़ा झटका। एक बार फिर कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 3 रन पर ही राहुल चाहर के शिकार हो गए।

कोहली के पवेलियन लौटने के बाद पडिक्‍क‍ल ने एबी डिविलियर्स के साथ साझेदारी की और स्‍कोर 154 रन तक पहुंचाया। 154 रन पर पडिक्‍कल भी बोल्‍ट के शिकार बने। पडिक्‍कल ने 40 गेंदों पर 5 चौके और दो छक्‍के की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने मैदान पर कोहराम मचाया और 24 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्‍के की मदद से नाबाद 55 रन जड़ दिए। शिवम दुबे ने दूसरे छोर पर उनका बखूबी साथ दिया। दुबे ने 10 गेंदों पर नाबाद 27 रन जड़े। उन्‍होंने अपनी इस पारी में 1 चौका और 3 छक्‍के जड़े।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आईपीएल-2020, आरसीबी vs एमआई, सुपर ओवर, रोमांच, आखिरी गेंद, विराट का चौका, बैंगलोर, मुंबई, हराया, IPL 2020, After Incredible Chase, Mumbai Indians, Lose, Super Over, Royal Challengers Bangalore
OUTLOOK 29 September, 2020
Advertisement