Advertisement
28 January 2018

IPL Auction: दूसरे दिन बिके गेल, जानिए किस टीम को मिले कौन से खिलाड़ी

क्रिस गेल (फाइल) और नीलामी के दौरान वीरेंद्र सहवाग (ट्विटर).

आइपीएल की नीलामी अब खत्म हो गई है। इस नीलामी के दूसरे दिन तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

वहीं, तीसरी बार बोली में नाम आने के बाद पंजाब ने गेल को 2 करोड़ रुपए के बेसप्राइज पर खरीदा। पहले दिन गेल के न बिकने पर सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा रही। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में थे।

आइए, एक नजर डालते है कि दूसरे दिन इस नीलामी में किस टीम को मिला कौन सा खिलाड़ी?

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (RR)-

आईपीएल 2018 के लिए रविवार को हुई नीलामी में जयदेव उनादकट के अलावा कर्नाटक के हरफनमौला कृष्‍णप्‍पा गौतम ने भी अपनी कीमत से हर किसी को ध्‍यान खींचा। कर्नाटक के गौतम को राजस्‍थान रायल्‍स की टीम ने दूसरे दिन हुई नीलामी में छह करोड़ 20 लाख रुपये की ऊंची कीमत पर खरीदा। मजे की बात यह है कि गौतम की बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये थी। 29 साल के इस खिलाड़ी को अपनी बेस प्राइज से 31 गुना कीमत मिली है। वैसे, गौतम की गेंद और बल्‍ले से प्रदर्शन की क्षमता को देखते हुए पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें दो करोड़ रुपये में खरीदा था। यह अलग बात है कि पिछले सीजन में उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन में स्‍थान नहीं मिला था। पिछले सीजन में रायल पुणे सुपरजाइंट्स को हराकर मुंबई की टीम चैंपियन बनी थी।

मुंबई इंडियंस (MI)-

नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने अनकैप्ड स्पिन गेंदबाज़ राहुल चहर को 1 करोड़ 90 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया। वेस्टइंडीज़ के तेज़ तर्रार खिलाड़ी ईविन लुइस को मुंबई ने 3 करोड़ 20 लाख खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। सौरव तिवारी को 80 लाक रुपये खर्च कर बार फिर से मुंबई की टीम ने खरीदा। MI ने ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन कटिंग को 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। कटिंग पहले SRH के लिए खेलते थे।

अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ प्रदीप सांगवान को MI ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर खरीदा। इसके बाद मुंबई ने जे पी डूमिनी को 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ जेसन बेहरनडॉर्फ को MI ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। तजिंदर ढिल्लों को MI ने 55 लाख में खरीदा। शरद लुम्बा को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। सिद्धेश लाड को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। आदित्य तारे को MI ने 20 लाख में खरीदा। मयंक मार्कंडेय को मुंबई ने 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा। अकिला धनंजय को MI ने 50 लाख में खरीदा। टी20 विश्व कप में भारतके लिए खेल रहे अनुकूल राय को मुंबई ने 20 लाख रुपये के बेसप्राइज पर खरीदा। अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ मोहिसिन खान को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। निधीष दिनेसन को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 

आइपीएल नीलामी के दूसरे दिन RCB ने मुरगन अश्विन को 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। पवन नेगी को मुंबई ने 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया था, लेकिन बैंगलोर ने राइट टू मैच का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपनी टीम से जाने ही नहीं दिया।मंदीप सिंह एक बार फिर से RCB की टीम से खेलेंगे। उन्हें बैंगलोर ने 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा। मोहम्मद सिराज को बैंगलोर ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च कर खरीदा। नाथन कुल्टर नाइल को RCB ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा। अनिरुद्ध जोशी को RCB ने 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। पार्थिव पटेल को RCB ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा। टिम साउथी को भी RCB ने 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। पवन देशपांडे को बैंगलोर ने 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा।

दिल्ली डेयरडेविल्स (DD)-

दिल्ली ने नीलामी के दूसरे दिन शाहबाज़ नदीम को 3 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। बैंगलोर ने वॉशिंगटन सुंदर को 3 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी डेनियल क्रिस्चियन को DD ने 1 करोड़ 50 लाख में अपने बेड़े में शामिल किया। जयंत यादव को भी दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा। घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले गुरकीरत सिंह को दिल्ली ने 75 लाख रुपये में खरीदा। दिल्ली ने न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा। दिल्ली ने अनकैप्ड बल्लेबाज़ मनजोत कालरा को 20 लाख में खरीदा। इसके बाद दिल्ली ने अनकैप्ड ऑल राउंडर अभिषेक शर्मा को 55 लाख रुपये में खरीदा। नेपाल के गेंदबाज़ संदीप लिमचाने को दिल्ली ने 20 लाख रुपये में खरीदा। नमन ओझा को दिल्ली ने 1 करोड़ 40 लाख खर्च कर खरीदा। सयन घोष को दिल्ली ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)-

नीलामी के दूसरे दिन पंजाब ने मनोज तिवारी को 1 करोड़ रुपये में खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। चेन्नई ने मोहित शर्मा को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीद लिया था, लेकिन पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ मुजीब जादरान को पंजाब ने 4 करोड़ रुपये खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। इसके बाद पंजाब ने बरिंदर सरन पर पंजाब ने 2 करोड़ 20 लाख खर्च किए। पिछले सीजन में गुजरात लायंस के लिए खेलकर हैट्रिक लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ एंड्रयू टाय को KXIP ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ी अक्षदीप नाथ को पंजाब ने 1 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ बेन द्वारश्विस को 1 करोड़ 40 लाख खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। किंग्स की टीम ने प्रदीप साहु को 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा। मयंक डागर को भी पंजाब की टीम ने  20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा। पंजाब की टीम ने क्रिस गेल को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। मंजूर डार को भी पंजाब ने 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)-

हैदराबाद ने आइपीएल नीलामी के दूसरे दिन अफगानिस्तान के ऑल राउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी को 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। नबी पिछले सीज़न में भी SRH के लिए ही खेले थे। हैदराबाद ने पंजाब के लिए खेलने वाले संदीप शर्मा को 3 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। हैदराबाद ने सचिन बेबी को 20 लाख रुपये में खरीदा। बेबी पहले RCB के लिए खेलते थे। इसके बाद हैदराबाद ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस जॉर्डन को 1 करोड़ में खरीदा। बिली स्टैनलेक को SRH ने 30 लाख रुपये खर्च कर खरीदा। इसके बाद तन्मय अग्रवाल को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा। अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज़ श्रीवत्स गोस्वामी को SRH ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। बिपुल शर्मा को हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा। बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज़ मेहदी हसन को SRH ने 20 लाख में खरीदा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)-

कोलकाता ने आइपीएल नीलामी के दूसरे दिन तेज़ गेंदबाज़ विनय कुमार को 1 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद कोलकाता ने अनकैप्ड खिलाड़ी अपूर्व वानखड़े को 20 लाख में खरीदा। KKR ने एक और अनकैप्ड खिलाड़ी रिंकु सिंह को 80 लाख रुपये खर्च कर अपने बेड़े में शामिल किया। अंडर 19 विश्व कप में खेल रहे ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम मावी को कोलकाता ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। कैमरन डेलपोर्ट को कोलकाता ने 30 लाख रुपये में खरीदा। मिचेल जॉनसन को केकेआर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। जेबन सियरलेस को KKR ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-

आइपीएल नीलामी के दूसरे दिन चेन्नई ने शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद चेन्नई ने  जगदीश नारायण को 20 लाख में खरीदा। चेन्नई ने इसके बाद न्यूज़ीलैंड के स्पिन गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर को 50 लाख रुपये में खरीदा। अनकैप्ड बल्लेबाज़ दीपक चाहर को CSK ने 80 लाख में अपने बेड़े में शामिल किया। आसिफ के एम को चेन्नई ने 40 लाख में खरीदा। चेन्नई ने लुंगी नगिडी को 50 लाख में अपने बेड़े में शामिल किया। कनिष्क सेठ को CSK ने 20 लाख में खरीदा। धुर्व शौरी को भी चेन्नई ने ही 20 लाख में अपने बेड़े में शामिल किया। चेन्नई ने मुरली विजय को अपनी टीम में 2 करोड़ रुपये खर्च कर दोबारा शामिल कर लिया। मार्क वुड को चेन्नई ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा। क्षितिज शर्मा को CSK ने 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा। मोनू सिंह को चेन्नई ने 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा। चैतन्य विश्नोई को भी CSK ने 20 लाख में खरीदा। सैम बिलिंग्स को चेन्नई ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: IPL Auction, Chris gayle, kings xi, mi, csk, kkr, hsr
OUTLOOK 28 January, 2018
Advertisement