Advertisement
21 September 2015

डालमिया के बाद आसान नहीं बीसीसीआई अध्यक्ष का चयन

आसान नहीं नए बीसीसीआई अध्यक्ष का चयन

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन के बाद नए अध्यक्ष का चयन तभी हो सकता है जब बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर आमसभा की विशेष बैठक बुलाए। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, बीसीसीआई के संविधान की धारा 16 डी में कहा गया है कि अध्यक्ष का निधन होने पर बोर्ड सचिव आमसभा की विशेष बैठक बुलाने का नोटिस जारी करेगा। 21 दिन के भीतर यह बैठक बुलाई जानी चाहिए जिसमें अंतरिम अध्यक्ष का चयन होगा।’

बीसीसीआई की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष का चुनाव या चयन आसान नहीं होगा। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला के नाम की अटकलें लगाई जा रही है जो यूपीसीए के अध्यक्ष हैं। इसके लिए उन्हें पूर्वी राज्यों के सहयोग की जरूरत होगी।

पूर्व से उपाध्यक्ष गौतम राय दावेदार हो सकते हैं जो पांचों उपाध्यक्षों में सबसे सीनियर है। सबसे पहले वह ग्वालियर में 1992 में हुई एजीएम में चुने गए थे। राय को हालांकि बीसीसीआई से अधिक समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली के सी के खन्ना की भी यही स्थिति है जो मध्य क्षेत्रा से उपाध्यक्ष हैं।

Advertisement

बीसीसीआई के संविधान के तहत ठाकुर को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिये आमसभा की विशेष बैठक बुलानी होगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह बुला सकेंगे या नहीं चूंकि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ही कार्यसमिति की बैठक की अगली तारीख तय हो सकती है।

TAGS: BCCI, President, Jagmohan Dalmia, Rajeev Shukla, गौतम राय, सी. के. खन्ना, अनुराग ठाकुर
OUTLOOK 21 September, 2015
Advertisement