Advertisement
31 March 2017

कोहली को क्रिकेट से छोटा ब्रेक लेने की जरूरत: हेडिन

कोहली को क्रिकेट से छोटा ब्रेक लेने की जरूरत: हेडिन | फाइल फोटो-पीटीआई

पांच अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र की शुरूआत में कोहली के खेलने को लेकर सवालिया निशाना लगा हुआ है और हेडिन ने कहा कि इस कड़ी श्रृंखला के बाद भारतीय कप्तान को छोटे ब्रेक की जरूरत है।

हेडिन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कालम में लिखा, कंधे की परेशानी के कारण विराट कोहली आईपीएल के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएगा। कड़ी चुनौती पेश करने वाली आस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के दौरान यह निराशाजनक है लेकिन यह अच्छी चीज भी हो सकती है।

उन्होंने कहा, इस लंबे और सफल घरेलू सत्र के बाद मुझे लगता है कि कोहली को यह सोचने के लिए समय की जरूरत है कि वह बल्लेबाज और कप्तान के रूप में चीजों को लेकर कैसे आगे बढ़ेगा।

Advertisement

हेडिन ने कहा, खेल से दूर रहकर कोहली शायद निष्पक्ष नजरिये पर पहुंच सकता है कि पिछले छह हफ्तों में क्या हुआ, एक शानदार संघर्ष जिसमें आस्ट्रेलिया ने भारत को वास्तविक चुनौती दी और कोहली को उसके अंतरराष्ट्रीय करियर के अब तक के सबसे कड़े समय का सामना करना पड़ा।

भाषा

TAGS: Former wicketkeeper, Brad Haddin, India captain, Virat Kohli, needs, take a break, आस्ट्रेलिया, पूर्व विकेटकीपर, ब्रेड हेडिन, भारत, कप्तान विराट कोहली
OUTLOOK 31 March, 2017
Advertisement