Advertisement
21 June 2021

अपने नए लुक में परिवार के साथ शिमला की वादियों का लुफ्त उठाते महेंद्र सिंह धोनी, फैंस ने शेयर की तस्वीरें

TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शिमला पहुंचे हैं । महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी शिमला के व्हाइट हेवन होम स्टे मैहली में रूके हैं। शिमला जिला प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। होम स्टे के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। जिसमें माही की दाढ़ी-मुंछे बढ़ी हुई है और वह इस नए लुक में कूल नजर आ रहे हैं। माही के फैंस को उनका नया लुक खूब लुभा रहा है।

Advertisement

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अगस्त 2018 में शिमला आए थे। तब वे एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने के लिए शिमला आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर बाइक भी चलाई थी। धोनी दूसरी मर्तबा शिमला आए हैं, लेकिन इस मर्तबा उनकी ये यात्रा पारिवारिक बताई जा रही है।

ज्ञातव्य है इन दिनों फिल्म स्टार अनुपम खेर भी शिमला में है। बीते दिन उन्होंने माल रोड की सैर की और उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात भी की थी। 

कोविड मामलों में गिरावट के बाद राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में कुछ राहत दी । उसके बाद मैदानी इलाकों से पर्यटकों का हिमाचल पहुंचने का सिलसिला जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी, माही पहुंचे शिमला, हिमाचल प्रदेश, Mahendra Singh Dhoni, former captain of Indian cricket team, reached Mahi in Shimla, Himachal Pradesh
OUTLOOK 21 June, 2021
Advertisement