Advertisement
06 May 2015

मुंबई ने जीत की लय बरकरार रखी

मुंबई ने जीत की लय बरकरार रखी | गूगल

अंबाती रायडू नाबाद 49 रन और कप्तान रोहित शर्मा 46 रन की पारियां युवराज सिंह के अर्धशतक पर भारी पड़ी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 152 रन बनाये जिसमें युवराज ने 44 गेंद में 57 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई ने जीत का लक्ष्य तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। रोहित ने 37 गेंद में दो चैकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाये जबकि रायडू ने 40 गेंद में चार चैकों और एक छक्के के साथ 49 रन जोड़े।


कीरोन पोलार्ड ने 14 गेंद में 26 रन बनाया और इमरान ताहिर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के बाद मुंबई दस मैचों में दस अंक लेकर चैथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली 10 मैचों में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर खिसक गई। मुंबई की शुरूआत काफी खराब रही थी जब पहली ही गेंद पर जहीर खान ने लैंडल सिमंस को पगबाधा आउट कर दिया। दूसरे ओवर में पंड्या भी अपना विकेट गंवा बैठे जबकि पार्थिव पटेल और हरभजन सिंह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाये। मुंबई का स्कोर छठे ओवर में चार विकेट पर 40 रन था जब बारिश के कारण खेल दो बार रोकना पड़ा। इसके बाद रोहित और रायुडू ने पांचवें विकेट के लिये 60 रन जोड़कर टीम को मैच में लौटाया।

TAGS: दिल्ली डेयरविल्स, मुंबई इंडियंस, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, आईपीएल, अंबाती रायडू
OUTLOOK 06 May, 2015
Advertisement