Advertisement
21 May 2017

मुंबई इंडियन तीसरी बार आईपीएल चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में पुणे को 1 रन से हराया

मुंबई इंडियन तीसरी बार आईपीएल चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में पुणे को 1 रन से हराया

हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। पुणे के तेज गेंदबाज़ जयदेव उनदकट ने तीसरे ही ओवर में पार्थिव पटेल और लेंडल सिमन्स को आउट मुंबई की शुरुआत बिगाड़ दी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अंबाती रायडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। यह जोड़ी भी आठवें ओवर में टूट गई। क्रुणाल पांड्या ने 47 रन (38 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और कप्तान रोहित शर्मा के 24 रनाेें की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए। राइजिंग पुणे की ओर से तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, स्पिनर एडम जम्पा और डेनियल क्रिश्चियन ने दो-दो विकेट झटके।

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते पुणेे की टीम 20 ओवर में 128 रन ही बना सकी। पुणे की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर राहुल त्रिपाठी सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। पुणे की ओर से स्मिथ ने 51 रन (50 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) और अजिंक्य रहाणे ने 44 रन (38 गेंद, 5 चौके) की शानदार पारी खेली, लेकिन मुंबर्इ की गेंदबाजी ने पुणे को लक्ष्य से एक रन पीछे ही रोक लिया।

आखिरी ओवर में पुणे को जीत के लिए 11 रन बनाने थेेे, लेकिन मिचेल जॉनसन की कसी हुई गेंदबाजी की वजह से पुणे के बल्लेबाज सिर्फ नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जॉनसन ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए।

Advertisement

 

 

OUTLOOK 21 May, 2017
Advertisement