Advertisement
02 November 2017

तस्वीरें: विराट ने नेहरा को अपने कंधे पर बिठाया, कुछ इस तरह मिली विदाई

BCCI

दिग्गज क्रिकेटर आशीष नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अपने घरेलू मैदान (फिरोजशाह कोटला, ‌दिल्‍ली) पर अलविदा कह दिया। इस मौके पर आशीष नेहरा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच से पहले पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने विशेष रूप से तैयार की गई ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम टॉस से पहले मैदान पर एक साथ खड़ी हुई जहां पर नेहरा ने अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद धोनी और कोहली ने मिलकर उन्हें ट्राफी भेंट की। यही नहीं इस मैच के लिए अंबेडकर स्टेडियम वाले छोर को विशेष तौर पर 'आशीष नेहरा छोर' नाम दिया गया।

 कप्तान विराट कोहली ने भी आशीष नेहरा से आखिरी ओवर डलवाया और इसमें उन्होंने सिर्फ सात रन दिए।

देखिए इस यादगार पल की तस्वीरें और वीडियो-

TAGS: Photos, Virat, Nehra, shoulder, Ashish Nehra, farewell
OUTLOOK 02 November, 2017
Advertisement