Advertisement
05 April 2017

रिषि कपूर का ट्वीट, पाक क्रिकेटरों को आईपीएल में करना चाहिए शामिल

गूगल

इस 64 वर्षीय अभिनेता ने दसवें आईपीएल से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों को इस लीग में शामिल करने की सिफारिश की। रिषि ने ट्वीट किया, आईपीएल। आपको दुनिया भर के खिलाड़ी मिले। अफगानिस्तान के खिलाड़ी पदार्पण कर रहे हैं। मेरा आग्रह कि कृपया पाकिस्तानी खिलाडि़यों के नाम पर भी विचार करें।

आईपीएल 2017 के लिये अफगानिस्तान के दो क्रिकेटरों मोहम्मद नबी और राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है।

रिषि ने कहा कि मतभेदों को एक तरफ रखकर भारतीयों को दयालु देश का रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे ट्वीट किया, फिर मैच होगा। हम बड़े लोग हैं। प्लीज।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं जिसके बाद इस अभिनेता ने यह आग्रह किया है। पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी 2008 के बाद आईपीएल में नहीं खेला है।

भाषा

 

TAGS: Rishi Kapoor, Pakistani cricket players, Indian Premier League, बालीवुड अभिनेता, रिषि कपूर, इंडियन प्रीमियर लीग, पाकिस्तानी क्रिकेटर
OUTLOOK 05 April, 2017
Advertisement