Advertisement
15 March 2018

रोहित शर्मा ने तोड़ा टी-20 में युवराज सिंह के छक्कों का रिकॉर्ड

FILE PHOTO

रोहित शर्मा अपने फॉर्म में धमाकेदार वापसी करते नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार के खेले गए मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 89 रन बनाए। भारत ने निधास ट्रॉफी के तहत खेले गए पांचवें टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 176/3 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाज रोहित शर्मा ने युवराज का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। रोहित शर्मा ने 5 चौके और 5 छक्कों की सहायता से 61 गेंदों पर 89 रन जड़े। इसी के साथ शर्मा ने टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्कों के युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने छक्कों की अंकतालिका में 75 के स्कोर को छुआ। जबकि युवराज सिंह के नाम 74 छक्कें हैं।

इस लिस्टस में वेस्ट इंडीज के बैट्समैन क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 103 छक्कों के साथ सबसे ऊपर बने हुए हैं। जबकि 91 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (83 छक्के) और उनके ही देश के डेविड वार्नर (79 छक्के) के साथ चौथे और पांचवें क्रम पर बने हुए हैं।

छठवे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो के 78 छक्के हैं, तो सातवें स्थान पर जमें इंग्लैंड के इयन मोर्गन के 76 छक्के हैं।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rohit Sharma, broke Yuvraj Singh, sixes record, T20
OUTLOOK 15 March, 2018
Advertisement