Advertisement
27 June 2017

कोहली की पसंद शास्त्री हो सकते हैं कोच

कोहली की पसंद शास्त्री हो सकते हैं कोच

रवि शास्त्री ने एक बातचीत में स्वीकार किया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन करेंगे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से विवाद बढ़ने के बाद अनिल कुंबले ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। बहुत से चले नामों में टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश के साथ-साथ दो लाइन का बायोडेटा भेजने वाले वीरेंद्र सहवाग भी आवेदन दे चुके हैं।    

अगर रवि शास्त्री आवेदन करते हैं तो जाहिर सी बात है उनका पलड़ा भारी रहेगा। इसकी वजह सिर्फ रवि शास्त्री का प्रोफाइल ही नहीं बल्कि कोहली की शास्त्री के प्रति पसंद भी है। कोहली कह भी चुके हैं कि रवि शास्त्री जैसा सहज रहते हैं वैसा कोई दूसरा नहीं रहता। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले बीसीसीआई ने आवेदन की तारीख 31 मई रखी थी जिसे बढ़ाकर 9 जुलाई कर दिया गया था।

TAGS: ravi shastri, virat kohli, रवि शास्त्री, विराट कोहली
OUTLOOK 27 June, 2017
Advertisement